Home » Jharkhand » Bhulekh Jharkhand Online Check & Download कैसे करे

Bhulekh Jharkhand Online Check & Download कैसे करे

Bhulekh jharkhand 2021 online check & download कैसे करे इसकी पूरी जानकारी यहाँ मिलेगा। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखण्ड सरकार ने भूलेख अपना खाता चेक एवं डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपना खाता भूलेख खतौनी, खतियान, रजिस्टर 2 नकल प्राप्त कर सकता है। पहले जब हमें भूलेख नकल की जरूरत पड़ती थी तो राजस्व विभाग के कार्यालय में जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन देना होता था। तब जाकर हमें भूलेख नकल मिल पाता था। लेकिन हमारे अधिकांश झारखण्ड के वासियों को इस ऑनलाइन सुविधा की जानकारी नहीं होने से इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए हम यहाँ स्टेप by स्टेप बता रहे है कि ऑनलाइन झारखण्ड का भूलेख चेक कैसे करे ?

राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने ऑनलाइन भूलेख खाता खतौनी उपलब्ध करवाने के लिए जिस वेबसाइट को उपलब्ध करवाया है उसका नाम है – jharbhoomi.nic.in इस वेबसाइट पर जाकर आप अपने जमीन का भूलेख विवरण चेक कर सकते है। इसके लिए आपको निर्धारित प्रोसेस को फॉलो करना है, उसके बाद ही आप भूलेख डिटेल चेक कर सकेंगे। यहाँ हम ऑनलाइन प्रोसेस की पूरी जानकारी बता रहे है। आप इसे ध्यान से और पूरा पढ़िए। जिससे खाता खतौनी नकल निकालने में आपको कोई परेशानी नहीं आएगा।

Bhulekh Jharkhand 2021 Online Check & Download कैसे करे ?

स्टेप-1 jharbhoomi.nic.in वेबसाइट को ओपन कीजिये।

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र ओपन कीजिये। इसके बाद एड्रेस बार में jharbhoomi.nic.in टाइप करके एंटर कीजिये। या हमने यहाँ डायरेक्ट लिंक भी दे दिया है, जिसके द्वारा आप सीधे वेबसाइट को ओपन कर सकते है – अपना खाता देखें – Land Record, Jharkhand

स्टेप-2 अपना खाता देखें विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

झारखण्ड राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको ढेर सारे विकल्प दिखाई देंगे। भूलेख चेक करने के लिए अपना खाता देखें विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

check-bhulekh-jharkhand-online

स्टेप-3 मैप में अपना जिला सेलेक्ट करें।

अगले स्टेप में आपको पुरे झारखण्ड का मैप दिखाई देगा। इसमें अलग अलग सभी जिलों का नाम रहेगा। इस मैप में आपको अपने जिले का नाम सेलेक्ट करना है।

select-district

स्टेप-4 मैप में अपना अंचल सेलेक्ट करें।

जिला सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर एक नई मैप दिखाई देगा। इसमें सभी अंचल की लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने अंचल का नाम सेलेक्ट करना है।

select-anchal

स्टेप-5 हल्का, किस्म जमीन एवं मौजा का नाम चुनिए।

अंचल सेलेक्ट करने के बाद एक नई पेज खुलेगा। इसमें सबसे पहले अपना हल्का नंबर सेलेक्ट करें। फिर किस्म जमीन चुनें। इसके बाद दिए गए मौजा की लिस्ट में अपने मौजा का नाम सेलेक्ट करें।

select-halka-mauza

स्टेप-6 भूलेख देखने के लिए दिए गए विकल्प को चुनें।

झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर भूलेख खाता खतौनी नकल चेक करने के लिए अलग अलग चार विकल्प दिए गए है। ये विकल्प इस प्रकार है –

  1. मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें।
  2. मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें।
  3. खाता संख्या से देखें।
  4. खाताधारी के नाम से देखें।

इन चारों विकल्प के द्वारा आप अपने जमीन का भूलेख विवरण चेक कर सकते है। चलिए आपको मौजा के समस्त खातों को नामानुसार खसरा खतौनी नकल चेक करने की प्रोसेस बताते है। इसके लिए दिए गए चारों विकल्प में मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें विकल्प को सेलेक्ट करें एवं खाता खोजें बटन पर क्लिक करें। जैसे ही खाता खोजें विकल्प को सेलेक्ट करेंगे, नीचे आपको रैयतधारी का नाम दिखाई देगा। इसमें अपने नाम के सामने देखें विकल्प पर क्लिक करें।

select-bhulekh-detail

स्टेप-7 भूलेख अधिकार अभिलेख चेक करें।

जैसे ही रैयतधारी का नाम के सामने देखें विकल्प पर क्लिक करेंगे, एक नई टैब में भूलेख अधिकार अभिलेख की नक़ल खुल जायेगा। इसमें रैयतधारी का नाम, खाता संख्या, किस्म जमीन, कैफियत/अभ्युक्ति विवरण के साथ अन्य भूलेख डिटेल चेक कर सकते है।

check-bhulekh

स्टेप-8 भूलेख खाता खतौनी नकल डाउनलोड करें।

आप अपने जमीन का भूलेख खाता खतौनी नकल डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए सबसे ऊपर आपको Print आइकॉन दिखाई देगा। अधिकार अभिलेख की कॉपी डाउनलोड करने के लिए इसी प्रिंट आइकॉन पर क्लिक करें। इसके बाद ब्राउज़र में save as pdf विकल्प को सेलेक्ट करके भूलेख डाउनलोड कर लीजिये।

download-bhulekh

स्टेप-9 झारखंड भूलेख चेक करने की वीडियो देखें।

ऊपर हमने स्क्रीनशॉट के माध्यम से भूलेख खाता नकल चेक करने की जानकारी बताया है। फिर भी आपको इस प्रोसेस में कोई परेशानी ना आये इसके लिए हमने ये वीडियो भी बनाया है। इसमें आपको भूलेख चेक करने की जानकारी को स्टेप by स्टेप दिखाया गया है। भू अभिलेख नकल निकालने की प्रोसेस को अच्छे से समझने के लिए इस वीडियो को भी जरूर देखें।

इसी प्रोसेस को फॉलो करके झारखण्ड के सभी जिलों का भूलेख खाता खतौनी नकल ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। यहाँ हमने मौजा के समस्त खातों को नामानुसार भूलेख चेक करने की प्रक्रिया बताया है। ठीक इसी तरह मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार, खाता संख्या से एवं खाताधारी के नाम से भी भूलेख नकल प्राप्त कर सकते है।

झारखण्ड के जिलों का नाम जिनका भूअभिलेख ऑनलाइन उपलब्ध है –

गढवा – Garhwaसिमडेगा – Simdega
पलामू – Palamuराँची – Ranchi
लातेहार – Lateharखुटी – Khunti
चतरा – Chatraपश्चिमी सिंहभूम – West Singhbhum
हजारीबाग – Hazaribaghसराइकेला खरसावाँ – Saraikela Kharsawan
कोडरमा – Kodermaपश्चिमी सिंहभूम – East Singhbhum
गिरीडीह – Giridihजामताड़ा – Jamtara
रामगढ़ – Ramgarhदेवघर – Deoghar
बोकारो – Bokaroदुमका – Dumka
धनबाद – Dhanbadपाकुड़ – Pakur
गुमला – Gumlaगोड्डा – Godda
लोहरदग्गा – Lohardagaसाहिबगंज – Sahebganj

इसे पढ़ें – How to Check Bhu Naksha Jharkhand Online | झारखण्ड का भू नक्शा चेक कैसे करे

सारांश – अपने खेत जमीन का भूलेख खाता खतौनी नक़ल चेक एवं डाउनलोड करने के लिए झारखण्ड राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट jharbhoomi.nic.in को ओपन करना है। इसके बाद दिए गए विकल्प में अपना खाता देखें विकल्प को चुनें। इसके बाद जिला मैप में अपना जिला एवं अंचल मैप में अपना अंचल सेलेक्ट करें। अगले स्टेप में हल्का, किस्म जमीन एवं मौजा सेलेक्ट करें। अब भूलेख चेक करने के लिए दिए गए चार विकल्प में कोई भी विकल्प को सेलेक्ट करें एवं निर्धारित प्रोसेस को फॉलो करें। इस तरह आप बहुत आसानी से झारखण्ड का भूलेख खाता खतौनी नकल ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।

दोस्तों, झारखण्ड का भूलेख चेक एवं डाउनलोड कैसे करे, इसकी जानकारी हमारे सभी झारखण्ड के निवासियों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस आर्टिकल को उन्हें शेयर जरूर करें जिससे उन्हें भी अपने जमीन भूलेख चेक करने में कोई परेशानी ना आये। अगर इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। इस वेबसाइट पर भू अभिलेख से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। इस साइट में आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में www.bhuabhilekh.in टाइप करके सर्च करें। धन्यवाद !

भूअभिलेख से सम्बंधित समस्या यहाँ लिखें