Home » Jharkhand » Bhu Naksha Jharkhand Online Check & Download कैसे करे

Bhu Naksha Jharkhand Online Check & Download कैसे करे

Bhu naksha jharkhand 2021 online check & download कैसे करे इसकी पूरी जानकारी यहाँ मिलेगा। राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने ऑनलाइन भू नक्शा उपलब्ध करवा दिया है। अब झारखण्ड के कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपने खेत या जमीन का नक्शा प्राप्त कर सकेगा। पहले भूमि नक्शा की नक़ल प्राप्त करने के लिए राजस्व कार्यालय में जाकर निर्धारित आवेदन देना पड़ता था। उसके बाद की नक्शा की कॉपी हमें मिल पाता था। लेकिन अब ये सुविधा ऑनलाइन हो जाने से घर बैठे नक्शा निकाल पाएंगे। लेकिन हमारे झारखंड के अधिकांश वासियों को इस सुविधा की जानकारी नहीं होने से इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बता रहे है कि ऑनलाइन झारखण्ड का भू नक्शा चेक एवं डाउनलोड कैसे करे ?

राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने ऑनलाइन भू नक्शा उपलब्ध करवाने के लिए जो वेबसाइट बनवाया है उसका नाम है – jharbhunaksha.nic.in इस वेबसाइट पर जाकर कोई भी व्यक्ति अपने जमीन का नक्शा डाउनलोड कर सकता है। नक्शा निकालने के लिए आपको निर्धारित प्रोसेस को फॉलो करना पड़ेगा तभी आपके जमीन का नक्शा निकलेगा। यहाँ हम नक्शा निकालने की पूरी प्रोसेस आसान तरीके से बता रहे है। आप पूरी जानकारी को ध्यान से एवं पूरा जरूर पढ़ें।

Bhu Naksha Jharkhand 2021 Online Check & Download कैसे करे ?

स्टेप-1 jharbhunaksha.nic.in वेबसाइट को ओपन कीजिये।

सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र खोल लीजिये। इसके बाद एड्रेस बार में jharbhunaksha.nic.in टाइप करके एंटर करें। या हमने यहाँ भी इस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक दे दिया है। आप इस लिंक का उपयोग करके भी सीधे वेबसाइट पर जा सकते है – BhuNaksha Jharkhand

स्टेप-2 अपना जिला, सर्किल, हल्का एवं मौजा सेलेक्ट कीजिये।

जैसे ही झारखंड भू नक्शा की वेबसाइट खुल जाए, नक्शा प्राप्त करने के लिए आपको कुछ डिटेल सेलेक्ट करना है। लेफ्ट साइड में दिए गए बॉक्स में कुछ इस तरह डिटेल सेलेक्ट करें –

  • District – यहाँ अपना जिला सेलेक्ट कीजिये।
  • Circle – यहाँ अपना सर्किल सेलेक्ट करें।
  • Halka – यहाँ आपका जो भी हल्का हो उसका नंबर सेलेक्ट कीजिये।
  • Mauza – इसमें अपने गांव का नाम सेलेक्ट करना है।
check-bhu-naksha-jharkhand-online

स्टेप-3 मैप में जमीन का खसरा क्रमांक सेलेक्ट कीजिये।

अगले स्टेप में आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए मौजा का नक्शा स्क्रीन पर खुल जायेगा। इसमें अपने जमीन का नक्शा चेक करने के लिए मैप में उस जमीन का खसरा क्रमांक सेलेक्ट करना है। या आप दिए गए सर्च बॉक्स में भी खसरा नंबर को टाइप करके सर्च कर सकते है।

check-bhu-naksha-jharkhand-online

स्टेप-4 Map Report विकल्प को सेलेक्ट करें।

मैप में जैसे ही अपने जमीन का खसरा क्रमांक सेलेक्ट करेंगे, आपको plot info दिखाई देगा। इसमें खतियान नाम, क्षेत्रफल, रजिस्टर 2 के साथ अन्य भूलेख विवरण दिखाई देगा। भू नक्शा डाउनलोड करने के लिए Map Report के विकल्प को सेलेक्ट करना है।

check-bhu-naksha-jharkhand-online

स्टेप-5 भू नक्शा मैप चेक कीजिये।

Map Report को सेलेक्ट करने के बाद एक नई टैब में आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए जमीन का भू नक्शा खुल जायेगा। भूलेख विवरण के साथ खसरा क्रमांक, खाता संख्या एवं क्षेत्रफल विवरण चेक कर सकते है।

check-bhu-naksha-jharkhand-online

स्टेप-6 भू नक्शा डाउनलोड करें।

आप बहुत आसानी से इस भू नक्शा को डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए ब्राउज़र के मेनू को ओपन करके print ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये। फिर destination ऑप्शन में save as pdf विकल्प को सेलेक्ट करके नक्शा डाउनलोड कर सकते है।

check-bhu-naksha-jharkhand-online

स्टेप-7 झारखण्ड का भू नक्शा चेक एवं डाउनलोड करने की वीडियो देखें।

वैसे तो हमने स्क्रीनशॉट के माध्यम से भू नक्शा निकालने की प्रोसेस को अच्छे से बताया है। लेकिन आपको किसी स्टेप में कोई परेशानी ना आये इसके लिए हमने ये वीडियो भी बनाया है। इसमें भू नक्शा प्राप्त करने की प्रोसेस को करके बताया गया है। इसलिए इस वीडियो को भी आप जरूर देखें। वीडियो को देखने के बाद आप बिना कोई परेशानी के अपने जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

झारखण्ड का भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध हो जाने के बाद अब कोई भी व्यक्ति अपने जमीन का नक्शा निकाल पायेगा। यहाँ हमने एक जिले के उदाहरण देकर नक्शा प्राप्त की प्रोसेस को समझाया है। ठीक इसी तरह झारखण्ड के सभी जिलों का भू नक्शा मैप ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है।

झारखण्ड के जिलों का नाम जिनका भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है –

गढवा – Garhwaसिमडेगा – Simdega
पलामू – Palamuराँची – Ranchi
लातेहार – Lateharखुटी – Khunti
चतरा – Chatraपश्चिमी सिंहभूम – West Singhbhum
हजारीबाग – Hazaribaghसराइकेला खरसावाँ – Saraikela Kharsawan
कोडरमा – Kodermaपश्चिमी सिंहभूम – East Singhbhum
गिरीडीह – Giridihजामताड़ा – Jamtara
रामगढ़ – Ramgarhदेवघर – Deoghar
बोकारो – Bokaroदुमका – Dumka
धनबाद – Dhanbadपाकुड़ – Pakur
गुमला – Gumlaगोड्डा – Godda
लोहरदग्गा – Lohardagaसाहिबगंज – Sahebganj

इसे पढ़ें – How to Check Bhulekh Jharkhand Online | झारखण्ड का भूलेख चेक कैसे करे

सारांश – Bhu naksha jharkhand 2021 online check & download कैसे करे करने के लिए राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट jharbhunaksha.nic.in को ओपन करना है। इसके बाद अपना जिला, सर्किल, मौजा एवं गांव का नाम सेलेक्ट करना है। फिर स्क्रीन पर उस गांव का नक्शा दिखाई देगा। इसमें अपने जमीन का खसरा क्रमांक को सेलेक्ट करना है। जैसे ही अपने खसरा क्रमांक सेलेक्ट करेंगे आपको plot info दिखाई देगा। यहाँ map report के विकल्प को सेलेक्ट करना है। इसके बाद एक नई टैब में उस जमीन का नक्शा खुल जायेगा। ब्राउज़र मेनू में print ऑप्शन को सेलेक्ट करके इस नक़्शे को डाउनलोड किया जा सकता है।

ऑनलाइन भू नक्शा झारखण्ड चेक एवं डाउनलोड करने की जानकारी हमारे सभी झारखण्ड के वासियों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें शेयर जरूर कीजिये जिससे उन्हें भी अपने जमीन का नक्शा प्राप्त करने में कोई परेशानी ना आये। अगर आपके मन में कोई प्रश्न हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। इस वेबसाइट पर भू अभिलेख से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। इस साइट पर आने के लिए गूगल पर सर्च कीजिये – www.bhuabhilekh.in धन्यवाद !

भूअभिलेख से सम्बंधित समस्या यहाँ लिखें